लखनऊ, मई 19 -- प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों के होल्डिंग की आशंकाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने सोमवार को बाकायदा बयान जारी कर कहा की प्रदेश में किसी भी रासायनिक खाद की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में किसानों को पारदर्शी तरीके से अनुदान पर प्रचुर मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है। बयान में कहा गया है कि सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिये अनुदान पर विभिन्न प्रकार के उर्वरकों को पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 13.28 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 05.23 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 04.81 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 03.69 लाख मी. टन एसएसपी एवं 0.93 लाख मी. टन एमओपी को मिलाकर कुल 27.94 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जो गत वर्ष की तुलना में 3.13 लाख मीट्रिक टन अधिक है।बयान यह भी पढ़ें- जिले में 119421 हेक्टेयर में खरीफ की फ...