भभुआ, मई 15 -- इंधन के दाम बढ़ने पर लोगों ने खुलकर अपनी चिंता भी जाहिर की कहा, अपनी जरूरतों में कटौती कर देंगे, पर बच्चों को कैसे मनाएंगे (पटना का टास्क) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वैश्विक संकट में सभी को महंगाई झेलनी पड़ेगी। यह हमारी-आपकी सभी की मजबूरी है। पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि ने लोगों को टेंशन में ला दिया है। यह बातें शुक्रवार को शहर के महिला-पुरुषों ने कही। यह भी पढ़ें- डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि महंगाई बढ़ाएगी और बचत कम करेगीलोगों की चिंताएँ वार्ड दो के दीपक यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सीधा असर नौकरी-पेशा वाले लोगों पर पड़ता दिख रहा है। वह रोज बाइक से ऑफिस जाते हैं। अब हर महीने करीब 100 रुपया अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा। यह एक व्यक्ति का हिसाब है। एक घर में जितना ज्यादा होंगे वार्ड 16 के सन्नी अंसारी ने कहा कि देशहित ...