गाजीपुर, अप्रैल 4 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्रा ने शनिवार को अपने पैतृक आवास मलिकपुर में प्रेसवार्ता किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक ऐसे समय हुई है जब वैश्विक संकट उत्पन्न है। उन्होंने ईरान और अमेरिका के संघर्ष से दुनिया पर प्रभाव, पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत जैसी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय सभी को एकजुट रहकर संकट का सामना करना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को भड़काना और पैनिक फैलाना गलत है। सरकार लगातार कह रही है कि रसोई गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को गंभीरता से न लेने की बात कही और कहा कि अगर हेमंत विश्वशर्मा भ्रष्ट हैं, तो इसका प्रमाण दें और कानूनी प्रक्रिया अपनाएं। उन्हों...