देहरादून, मई 11 -- देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को गढ़ी कैंट में एक कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध एवं वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया। मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए दो पहिया वाहन स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे। यह भी पढ़ें- एयरलाइंस से गोल्ड तक इन 5 सेक्टर्स पर संकट के बादल, पीएम मोदी की अपील से धड़कने लगे इनके दिल यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया में शांति नहीं... पीएम मोदी के बाद केंद्रीय मंत्री ने...