कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में इम्यूनोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी में वैश्विक शोध विषय पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग प्रकोष्ठ एवं स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी की ओर से किया गया। मुख्य वक्ता नवनीत कौर (येल स्कूल ऑफ मेडिसिन, अमेरिका) ने वैश्विक शोध अवसरों और इम्यूनोलॉजी के नवीनतम विकास पर जानकारी दी। उन्होंने विदेश में पढ़ाई, प्रवेश प्रक्रिया और वीजा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. राजीव मिश्रा ने उन्हें विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा बताते हुए गर्व व्यक्त किया और छात्रों को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रभात द्विवेदी ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...