रांची, मार्च 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) में आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरटीसीआईटी), रांची की ओर से- उन्नत कंप्यूटिंग और अनुप्रयोगों पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों, बीज व्याख्यानों और समापन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों तथा शोधार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने उन्नत कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीकों से जुड़े अपने शोध व अनुभव साझा किए। प्रमुख वक्ता नवनीत कुमार, ग्लोबल हेड-सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग, फर्स्ट सोलर (यूएसए) ने सेमीकंडक्टर उद्योग, सोलर ऊर्ज...