मधुबनी, अक्टूबर 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मैथिल डायस्पोरा की ओर से आयोजित 'दशशक्ति' श्रृंखला के माध्यम से दुनिया के विभिन्न देशों में रह रहीं मैथिल महिलाओं की प्रेरक यात्राओं, उपलब्धियों और सांस्कृतिक योगदान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी पहल के तहत मधुबनी की यूके में रह रही माला झा ने नाइजीरिया के लागोस में रह रहीं मधु मिश्रा से रविवार को संवाद किया। इस श्रृंखला का उद्देश्य मैथिल महिलाओं के संघर्ष, सफलता और अनुभवों को सामने लाकर दूसरी महिलाओं को प्रेरित करना है। 'दशशक्ति' का मूल संदेश है-दस दिन, दस मैथिल महिलाएं और दस प्रेरक यात्राएं। इसके माध्यम से संस्कृति, शिक्षा, पेशेवर जीवन, सामुदायिक भागीदारी और महिला नेतृत्व जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। 'परंपरा महिलाओं को प्रेरित करती है और वे बदला...