मेरठ, मार्च 15 -- मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से पल्लवपुरम फेज-1 स्थित मैनेजमेंट हाउस में डायनेमिक ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स: नीड फॉर रेजिलिएंस एंड फ्लेक्सिबिलिटी बाय इंडिया विषय पर 38वां वार्षिक अधिवेशन हुआ। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, पेशेवरों और विद्यार्थियों सहित करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लेकर बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य से उत्पन्न चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएमए के अध्यक्ष एस. पी. सिंह ने स्वागत भाषण से किया। अधिवेशन के अध्यक्ष मेजर जनरल पंकज कौशिक सेवानिवृत्त और सह-अध्यक्ष मधु डांग रहीं, जबकि मुख्य अतिथि मेजर जनरल ललित कपूर, वीएसएम, कमांडर बेस वर्कशॉप ग्रुप मेरठ रहे। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण, सेवानिवृत्त ने अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक परिदृश्य का विश्लेषण करते हुए भारत पर इसके ...