प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सांगीपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में कम्प्यूटर शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से कंप्यूटर सेट मिला है। मंगलवार शाम विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सांगीपुर के गांधी इंटर कॉलेज, संग्रामगढ़ इंटर कालेज व एसपी इंटर कालेज कुंडा के लिए भी 20-20 सेट कम्प्यूटर दिए। सरयू समाज कल्याण संस्थान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सीएसआर योजना के तहत एलआईसी गोल्डेन जुबली फाउंडेशन की ओर से डिजिटल कम्प्यूटर लैब का सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने शुभारंभ किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में वैश्विक पटल की स्पर्धा में कम्प्यूटर शिक...