वैश्विक तनाव से स्टील की कीमतें बढ़ी, साइकिल खरीदना हुआ महंगा
लखनऊ, मई 25 -- वैश्विक तनाव और युद्ध की स्थितियों ने न केवल ईंधन और खाद्य पदार्थों को प्रभावित किया है, बल्कि अब इसका सीधा असर आम आदमी की सबसे सस्ती सवारी यानी 'साइकिल' पर भी पड़ने लगा है। कच्चे माल, विशेषकर लोहे और स्टील की कीमतों में आई भारी तेजी के कारण साइकिल के दाम बढ़ गए हैं। लाटूश रोड, आलमबाग और इंदिरा नगर में साइकिल की कीमतों में 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का इजाफा दर्ज किया गया है। एक साधारण साइकिल के निर्माण में लगभग 80 प्रतिशत लोहे और स्टील का उपयोग होता है। पिछले करीब तीन महीने में अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स की समस्याओं और कच्चे माल की कमी के कारण लोहे की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। साइकिल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले स्टील पाइप के दाम 65 हजार रुपये प्रति टन से बढ़कर 73 हजार रुपये प्रति टन तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.