बेगुसराय, मार्च 29 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। खाड़ी देशों में युद्ध और वैश्विक तनाव की तपिश अब बेगूसराय जिले के आम आदमी पर भी दिखने लगी है। सबसे अधिक असर रसोई, जेब और स्थानीय बाजार पर दिख रहा है। चावल, दाल, तेल और मसालों जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल के बाद अब घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार भी महंगाई की चपेट में है। गर्मी का मौसम परवान चढ़ने को है। ऐसे में एसी, फ्रिज, कूलर और किचेन के अन्य उपकरणों के दाम बढ़ने से मध्यम वर्ग की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हालत यह है कि खुदरा बाजार में खरीदारी 30 प्रतिशत तक घट गई है। वहीं, गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में गैस, ईंधन और कच्चे माल की किल्लत से उत्पादन पर भी दबाव बढ़ गया है। इधर, प्लास्टिक से बनने वाले उत्पादों पर महंगाई अधिक बढ़ रही है। कारण कि प्लास्टिक का कच्चा माल विदेशों से आयात होत...