नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा वैश्विक तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है। केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करने आह्वान करते हुए उन्होंने प्रति व्यक्ति बिजली की खपत बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने पर बल दिया। राजधानी में भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में राज्यों के मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा कि बिजली उत्पादन और वितरण की पूरी प्रक्रिया को और अधिक बेहतर और किफायती बनाना आवश्यक है।मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दुनिया में अनिश्चितताओं के बीच ऊर्जा सुरक्षा के महत्व को समझते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रति व्यक्ति बिजली की खपत बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव की प्रक्रिया को तेज करने पर बल दिया।बिजली मंत्री ...