नई दिल्ली, जनवरी 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर होने की घोषणा की। भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2026 को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने इस समझौते को 'मदर ऑफ ऑल डील्स' करार दिया और इसे वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता वैश्विक जीडीपी का 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा कवर करता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भारत और यूरोपीय संघ के बीच इस महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जो 140 करोड़ भारतीयों के साथ-साथ यूरोपीय नागरिकों के लिए भी अपार अवसर पैदा करेगा। यह दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे आपूर्ति श्रृंखला और वैश्विक व्यापार दोनों मजबूत होंगे। यह भी पढ़ें- LIVE:...