वैश्विक चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा :क्वात्रा
रुद्रपुर, अगस्त 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को डीपीएसआर मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026 (एमयूएन 2.0) के दो दिवसीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हल्द्वानी, बिजनौर समेत विभिन्न शहरों के 25 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 700 से अधिक विद्यार्थी प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, कूटनीतिक समझ, नीति-निर्माण की क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करना है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं वैश्विक स्थिरता के क्षेत्र में सक्रिय चिनू क्वात्रा ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और वैश्विक नागरिकता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को वैश्विक चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.