नई दिल्ली, अगस्त 31 -- पश्चिम एशिया संकट और तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 फीसदी रही है, जो आर्थिक विश्लेषकों के अनुमान से कहीं अधिक है। सरकार की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पहली तिमाही में वृद्धि दर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सात प्रतिशत के अनुमान से भी अधिक है। वहीं, एक साल पहले की समान तिमाही में यह 6.9 प्रतिशत थी। ईरान संघर्ष से ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी, महंगाई के दबाव और आपूर्ति संबंधी होने जैसे बाधाएं उत्पन्न हुईं थी, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा था कि जीडीपी 7.2 से 7.3 के आसपास रह सकती है। यह भी पढ़ें- भारत की GDP ने फिर चौंकाया! पहली तिमाही में 7.8% की ग्रोथ, अनुमान से आगे निकली ऐसे में...