नई दिल्ली, फरवरी 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुआ अर्थव्यवस्था वाला देश बना हुआ है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 7.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है, जो पूर्व अनुमान से 0.2 प्रतिशत अधिक होगी। पहले जीडीपी 7.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में विनिर्माण, निर्माण, सेवा, निजी खपत जैसे क्षेत्रों में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कृषि और खनन जैसे कुछ क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई है। इस प्रदर्शन के साथ ही भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुआ अर्थव्यवस्था वाला देश बना हुआ है। सरकारी अन...