धनबाद, जून 7 -- निरसा, प्रतिनिधि। राजकीय पॉलिटेक्निक निरसा के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग की ओर से रविवार को राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य डॉ. गणेश प्रसाद ने कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक आत्मनिर्भरता तथा हरित प्रौद्योगिकी के विकास में क्रिटिकल मिनरल्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन से जुड़कर अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विशेषज्ञों के विचार कार्यक्रम के मुख्य विशेषज्ञ डॉ. राजेश सोलोमन पॉल ने सूडान में सल्फाइड आधारित क्रिटिकल मिनरलाइजेशन व वैश्विक खनिज अन्वेषण की चुनौतियों व संभावनाओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया। विशिष्ट वक्ता डॉ. भूपेंद्र मिश्रा, प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष, माइनिंग इंजीनियरिं...