कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक मंगलवार को ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज बिरहाना रोड में हुई। अध्यक्षता करते हुए डॉ. सुमन्त गुप्ता ने बताया कि आगे विधानसभा के चुनाव को ध्यान में रखते हुए वैश्य समाज की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 12 एवं 13 सितम्बर को प्रयागराज में राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश भर से वैश्य समाज के लोग एकत्र होंगे। कार्यवाहक अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने कहा कि अगर वैश्य समाज को सरकार ने समायोजित नहीं किया तो जो सहयोग करेगा हम उसके साथ होगें। उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा, सरकारें छोटे-छोटे समूह के लोगों को हर समय समायोजित करती है लेकिन वैश्य समाज का ध्यान नहीं रखती है। बैठक में अजय गुप्ता, पंकज गुप्त, विनोद गुप्ता, रमेश चन्द्र गुप्त, स्वतन्त्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मुन...