लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- वैश्य समाज संगठन के तत्वावधान में विधानसभा गोला के अध्यक्ष राजेश गुप्ता मंगला के आवास पर बैठक में 22 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित वैश्य व्यापारी संगठन के कार्यक्रम पर चर्चा की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष राजू अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व संगठन के मुखिया नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक व्यापारी व सजातीय बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। शरद गुप्ता सोनू को नगर अध्यक्ष व सुमित गुप्ता को युवा नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। मंडल संरक्षक अरविंद गुप्ता रामजी, नगर अध्यक्ष लखीमपुर श्यामू गुप्ता, ईशान गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा आदित्य गुप्ता, अनूप गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.