बिजनौर, मार्च 1 -- वैश्य समाज महिला की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी ने मिलकर होली पर खूब जमकर नृत्य किया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम राम रेजिडेंसी में होली मिलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिता हुई। सरप्राइज गेम में प्रेरणा गोयल, कुसागर, नीतू, प्रियंका, प्रिया अग्रवाल आदि विजयी रहे। डांस प्रस्तुति में अनुज, पारुल, रोमा, पूजा आदि ने नृत्य में विजयी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णा जी के होली के भजन से हुआ। जिसमें सब ने नृत्य कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में रश्मि अग्रवाल, मीना, अनीता, वंदना, प्रेरणा, पारुल गुप्ता, मोनिका गुप्ता आदि शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा गोयल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...