इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा, संवाददाता। टिक्सी मंदिर गौशाला में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस के रूप में गोसेवा कर मनाई गई। संगठन की इटावा इकाई ने गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा की। संगठन के आह्वान पर वर्ष 2026 को गोसेवा वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। संरक्षक ध्रुव कुमार गुप्ता व जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि वैश्य एकता दिवस का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में जोड़ते हुए सेवा कार्यों के प्रति जागरूक करना है। इसी भावना के साथ इस वर्ष गोसेवा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। गोशाला के प्रबंधन ने सभी का स्वागत करते हुए गोग्रास निकालने एवं गोशालाओं को निरंतर सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष कामिनी गुप्ता, महिला इकाई की जिला अध्यक्ष निरंजना गुप्त...