मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ। वैश्य समाज मेरठ महानगर पंजीकृत के तत्वावधान में रविवार को कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज (दिल्ली) के चिकित्सकों ने रोगियों की जांच की और उपचार की सलाह दी।​ शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राम कुमार गुप्ता एवं उद्घाटनकर्ता प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज आरसी गुप्ता, अजय रस्तोगी चित्रा प्रकाशन ने दीप प्रज्जवलन एवं अग्रसैन-लक्ष्मी पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य समाज के अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता एवं अजय गुप्ता चेयरमैन वासु ऑटोमोबाइल ने की। शिविर में वैश्य समाज के मुख्य संयोजक अशोक कुमार मित्तल, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, सहसंयोजक एवं उपमहामंत्री प्रवीण कुमार गुप्ता, संयोजिका गीता जिंदल का सहयोग रहा। ​इस दौरान मनमोह...