लखनऊ, मार्च 28 -- भारतीय वैश्य महासभा की ओर से होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। यहां वक्ताओं ने अपने समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की। साथ ही राजनीति में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की मांग भी की। सम्मानित होने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह आदि भेंट किया गया। आशियाना एलडीए कॉलोनी स्थित शिव आश्रम में भारतीय वैश्य महासभा की ओर से होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि देश में मरीब 20 फीसदी आबादी वाला वैश्य समाज 356 उपवर्गों में विभाजित है, जिसे एकजुट करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने समाज को संगठित कर एक मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया। कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक रीढ़ है, लेकिन उत्तर प्रदेश में राजनीतिक प्रतिनिधित्व बहुत ही सीमित है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.