जमशेदपुर, मार्च 19 -- अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश द्वारा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल की पुण्य स्मृति पर वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वैश्य समाज के सदस्यों ने गौ सेवा कार्य के माध्यम से इस दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया। समाज के लोगों ने जमशेदपुर, जुगसलाई स्थित गौशाला में जाकर गौ पूजन किया। इस दौरान गौमाता को राष्ट्रमाता व गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांगों के साथ वैश्य समाज को संगठित, सशक्त एवं एकजुट बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव विकास गुप्ता, जुगसलाई वार्ड पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल, शिल्पा तापरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकरलाल मित्तल, सतीश गुप्ता, ऋषि गुप्ता, अभिषेक बजाज,रामरतन खंडेलवाल, दिनेश प्रसाद,म...