मेरठ, मार्च 27 -- गुरुवार को वैश्य समाज की बैठक वैश्य मंत्र के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के आवास पर हुई, जिसमें भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, जिला प्रतिनिधि आलोक जैन व सरकार द्वारा नामित सभासद मंगू प्रधान, पिंकी सोम, तरुण माहेश्वरी, सुमित वाल्मीकि व दीपक जैन के अलावा लगातार पांच बार से सभासद चुने जा रहे पंकज टाली व नेहा टाली को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शैलेंद्र गुप्ता, कपिल मित्तल, मोहित अग्रवाल, ललित गुप्ता, शशिकांत माहेश्वरी, अंकित माहेश्वरी, अंकुर गर्ग, ब्रिजेश अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...