हरिद्वार, मार्च 1 -- महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज की महिला विंग के होली मिलन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। रविवार को इसका शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। ग्रुप डांस, सोलो डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अबीर-गुलाल और रंग-बिरंगी वेशभूषा से वातावरण उत्सवमय हो उठा। संरक्षक संगीता गोयल, संयोजक पूर्णिमा गुप्ता और अध्यक्ष रुचि ड्रोलिया ने होली की शुभकामनाएं देते हुए महिला शक्ति को समाज की नींव बताया। इस दौरान पूर्व में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित मेडिकल कैंप में सहयोग देने वाली महिलाओं को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नेहा गर्ग को 'बाल प्रतिभा स्तंभ सम्मान' और आरती संदीप गुप्ता को 'नारी शक्ति प्रेरणा सम्मान' दिया गया। आखिर में सबने एकता, सहयोग और सेवा भाव को आगे बढ़...