बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से महेश्वरी देवी रोड स्थित कार्यालय में रविवार को वैश्य समाज के संरक्षक मंडल के सदस्यों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के पत्रक का विमोचन किया। संरक्षक मंडल के सदस्यों ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से जहां एक ओर सामाजिक एकता मजबूत होती है, वहीं दूसरी ओर समय और धन की भी बचत होती है। इससे समाज के लोग अनावश्यक परेशानियों से भी बचते हैं। बताया महेश्वरी देवी रोड स्थित कार्यालय में युवक-युवतियों का पंजीकरण शुरू है। बताया कि 24 मई को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह व परिचय सम्मेलन होगा, जिसमें 101 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : अशोकधाम मंदिर में 20 को 50 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियां तेज इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, कार्यवाहक जि...