हाजीपुर, जून 19 -- हाजीपुर। नि.सं. स्थानीय हथसारगंज स्थित राज पैलेस सभागार में शनिवार को वैश्य समाज की ओर से वैश्य सम्मान समारोह का आयेाजन किया जाएगा। आयोजक ने बताया कि समारोह में बिहार सरकार में वैश्य समाज से जुड़े मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता, सम्मान और सहभागिता को बढ़ावा देना है। समारोह में वैश्य समाज के लोगों से शमिल होने की अपील की गई है। - अमिताभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...