रामगढ़, दिसम्बर 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का सदस्यता अभियान गुरुवार को केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू के भुरकुंडा जवाहरनगर स्थित आवासीय कार्यालय से शुरू हुआ। मौके पर पदाधिकारी और सदस्यों का हौसला अफजाई करते हुए महेश्वर साहू ने कहा कि वैश्य मोर्चा समाज का संरक्षक और पहरेदार है। मोर्चा का उद्देश्य न सिर्फ वैश्यों एकजुट करना है, बल्कि उनके हितों की रक्षा भी करना है। इसके लिए वैश्य समाज को और संगठित करना बहुत ही जरूरी है। सदस्यता अभियान को इसकी कड़ी बताते हुए महेश्वर साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस 30 जनवरी को प्रस्तावित मोर्चा का वैश्य सद्भावना महासम्मेलन कई मायनो में ऐतिहासिक होगा। आगे बैठक में 20 दिसंबर को भुरकुंडा ट्रेकर स्टैंड स्थित विजय ज्वलर्स में हुई लूटकांड की निंदा करते हुए एक स्...