बरेली, सितम्बर 22 -- आंवला। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन संगठन के कार्यक्रम में अतुल गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष तथा दर्पण महाजन को नगर अध्यक्ष बनाया गया। पदाधिकारियों ने वैश्य समाज को एकजुट करने पर जोर दिया। नगर के एमके लॉन में हुए कार्यक्रम में बरेली से आए डॉ. प्रवेंद्र माहेश्वरी तथा जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने वैश्य समाज की एकजुटता होने पर जोर दिया और कहा कि संगठन की मजबूत कर हम अपने हितों की रक्षा करने में सफल हो सकते हैं। अध्यक्षता प्रहलाद अग्रवाल तथा संचालन योगेश माहेश्वरी ने की। इसमें विधानसभा कार्यकारिणी में प्रमोद अनुरागी, सूरजभान गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, विष्णु खंडेलवाल को संरक्षक, अध्यक्ष अतुल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री यशु गुप्ता, मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता तथा नगर कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष दर्पण महाजन, ...