गंगापार, जनवरी 9 -- वैश्य महासभा की ओर से अमिलहवा सिरसा स्थित स्वयंबर गेस्ट हाउस में 11 जनवरी को महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह जानकारी वै श्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज सांसद उज्ज्वल रमण सिंह होगें। सम्मेलन का उद्देश्य सरकारी नौकरियों से रिटायर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान करना, आर्थिक रूप तंगी के शिकार इंटर उत्तीर्ण वैश्य समाज के लोगों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करना, व सम्मान करना है। अध्यक्ष ने वैश्य समाज के लोगों के उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...