हरिद्वार, जून 25 -- निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार द्वारा पुराना रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में शीतल पेय पाकर लोगों ने राहत की सांस ली। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। सनातन संस्कृति में प्यासे व्यक्ति को जल या शीतल पेय उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। इस अवसर पर नितिन गुप्ता, प्रवीण, जय भगवान गुप्ता, महावीर मित्तल, अजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सचिन रस्तोगी, अर्चना अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, संध्या गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे और शरबत वितरण में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- वैश्य बंधु समाज ने राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया मीठा शरबत, ...