पलामू, जनवरी 3 -- हरिहरगंज। नव पदस्थापित पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज के थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार से भेंट कर हरिहरगंज वैश्य जागृति मंच के अध्यक्ष गंगा जायसवाल एवं रौबट गुप्ता के नेतृत्व वाला प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को शहरी क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। नए थाना प्रभारी का स्वागत करने के बाद गंगा जायसवाल ने उन्होंने कहा कि शहर के कारोबारी हमेशा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का प्रयास करते रहे हैं। थाना प्रभारी ने भी सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर वैश्य जागृति मंच के संरक्षक भोला गुप्ता, चिकू जायसवाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...