हापुड़, अप्रैल 19 -- वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति, रजिस्टर्ड हापुड़ द्वारा फिनियर्स मेडिकेयर आलोक कॉलोनी के सामने एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 64 सदस्यों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं, जिनमें शुगर, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं। शिविर के दौरान सभी लाभार्थियों को उनकी जांच रिपोर्ट प्रदान करने के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उचित परामर्श भी दिया गया, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने में सहायता मिली। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि समिति जनहित में इसी प्रकार के कार्य निरंतर करती रहेगी और समाज के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करती रहेगी। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में 90 लोगों की हुई जांच समिति के सचिव ल...