संभल, मई 10 -- वैश्य एकता समिति द्वारा रविवार को स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर एवं मां लक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों द्वारा गणेश वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। तत्पश्चात समिति द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर 101 माताओं का सम्मान किया गया। साथ ही समिति द्वारा समाजसेवी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। कहा गया कि वैश्य समाज ऐसा समाज है जिसे राष्ट्र निर्माता एवं भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में जाना जाता है साथ ही वैश्य समाज प्राचीन काल से ही कृषि, पशुपालन और वाणिज्य (व्यापार) के माध्यम से देश की आर्थिक नींव को ...