हरिद्वार, जून 6 -- वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने पीसीएस परीक्षा पास कर अधिकारी बने लक्सर के निरंजनपुर निवासी अभिषेक अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि चुनौतीपूर्ण पीसीएस परीक्षा पास कर अधिकारी बने अभिषेक अग्रवाल ने समस्त वैश्य समाज का मान बढ़ाया है। वैश्य समाज के युवक और युवतियां निरंतर समाज का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अभिषेक अग्रवाल के माता-पिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिभावक ही बच्चों का भविष्य निर्धारण करते हैं। वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता एवं लक्सर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अमरीश गर्ग ने अभिषेक अग्रवाल और उनके परिवार को बधाई दी। यह भी पढ़ें- वैश्य एकता परिषद ने किया पीसीएस परीक्षा पास कर अधिकारी बने अभिष...