रायबरेली, सितम्बर 14 -- महाराजगंज। प्रयागराज के झूंसी में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के कार्यक्रम में कस्बा निवासी भाजपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू को परिषद का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन गुप्ता समेत जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया। यह भी पढ़ें- प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जतायी खुशी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...