जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, झारखंड प्रदेश द्वारा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल की पुण्य स्मृति में 17 मार्च को "वैश्य एकता दिवस" के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर वैश्य समाज के लोगों ने गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित गौशाला में विधिवत गौ पूजन किया गया और गौमाता को चारा खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज बंधुओं ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। साथ ही वैश्य समाज को संगठित, सशक्त और एकजुट बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया।गौ सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की सहभागिता रही। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विकास गुप्ता, जुगसलाई वार्ड पार्षद सत...