देहरादून, मार्च 17 -- अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की ओर से मंगलवार को वैश्य एकता दिवस को गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। महासम्मेलन की ओर से इस वर्ष को 'गौ सेवा वर्ष के रूप में मनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. रामदास अग्रवाल की जन्म जयंती के अवसर पर गौ सेवा कर उन्हें नमन किया। उन्होंने स्व. रामदास अग्रवाल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे वैश्य समाज के सच्चे अधिनायक थे। उन्होंने अपने 50 वर्षों के सामाजिक और राजनैतिक जीवन में वैश्य समुदाय को न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर सशक्त और एकजुट करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके ही प्रयासों से आज इस महासम्मेलन की शाखाएं विश्व के 10 से अधिक देशों में फैली हुई हैं। प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि वैश्य एकता दिवस का मुख्य लक्ष्य संपूर्ण वैश्य...