वैशाली सेक्टर-3 में दो दिन से पानी के लिए तरस रहे लोग
गाज़ियाबाद, जून 24 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भीषण गर्मी के बीच वैशाली सेक्टर-3 में पेयजल संकट गहरा गया है। मंगलवार शाम से क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने के कारण करीब 10 हजार से अधिक आबादी पेयजल के लिए तरस रही है। हालात ऐसे हैं कि अधिकांश घरों की टंकियां खाली हो चुकी हैं और लोगों को पीने के पानी के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। वैशाली सेक्टर तीन में 10 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। स्थानीय पार्क में बने ओवरहेड टैंक से लोगों को गंगाजल की आपूर्ति की जाती है। मगर गंगाजल कम पड़ता है। इसीलिए नलकूप चलाकर पानी की पूर्ति की जाती है। लोगों का आरोप है कि मंगलवार शाम और बुधवार सुबह में नल में पानी नहीं आया। इस कारण भीषण गर्मी में पानी के लिए बाजार के चक्कर लगाने पड़े। यह भी पढ़ें- नल-जल योजना बदहाल, सड़कों पर बह रहा पानीस्थानीय न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.