मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नई दिल्ली से ललितग्राम जाने वाली डाउन 15566 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पैंट्रीकार की गुरुवार को औचक जांच की गई। सोनपुर मंडल मुख्यालय के डीसीआई नीरज कुमार ने सोनपुर स्टेशन से मुजफ्फरपुर जंक्शन के बीच जांच की। इससे कर्मियों और वेंडरों में हड़कंप मच गया।इस दौरान डीसीआई ने पैंट्रीकार का लाइसेंस, वेंडरों की सूची, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, रेट लिस्ट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। इसमें कुछ खामियां मिलीं। वेंडरों के पास रेलवे मानक के अनुसार रेट लिस्ट नहीं था। कुछ वेंडर बिना आईडी कार्ड के ही काम करते मिले। पैंट्रीकार में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी, जिस पर डीसीआई ने नाराजगी जताई। उन्होंने पैंट्रीकार मैनेजर को तत्काल साफ-सफाई दुरुस्त करने और सभी वेंडरों को निर्धारित यूनिफॉर्म व ...