हाजीपुर, फरवरी 24 -- वैशाली। सांस्कृतिक विकास यात्रा के अंतर्गत राजशीला संगीत महाविद्यालय द्वारा एक निजी होटल में भव्य "वैशाली बसंतोत्सव" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। संगीत गुरु राजेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने गायन, वादन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बसंत ऋतु की थीम पर आधारित गीत-संगीत और सांस्कृतिक झलकियों ने वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। कलाकारों की प्रतिभा और मंच संचालन की सधी हुई प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उद्घोषक राकेश कुमार एवं इंद्रदेव कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.