हाजीपुर, अप्रैल 3 -- वैशाली। सं.सू. वैशाली थाना क्षेत्र के अभिषेक पुष्करणी रोड स्थित थाई मंदिर के समीप सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान हरपुर बसंत निवासी मोती महतो के पुत्र मंतोष कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंतोष कुमार वैशाली चौक से घर के लिए कुछ सामान खरीदकर लौट रहा था। इसी दौरान थाई मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए हाजीपुर ले जाया जा रहा था इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंतोष कुमार दो...