हाजीपुर, जनवरी 6 -- वैशाली । संवाद सूत्र वैशाली थाना क्षेत्र में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 हजार रुपए रिश्वत लेते एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वैशाली अंचल क्षेत्र के अमृतपुर, महमदपुर और भागवतपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी राजेश राम उर्फ राजेश रौशन को निगरानी की टीम ने वैशाली थाना क्षेत्र के रघवापुर मंदिर के पास से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह सड़क पर ही महमदपुर गांव निवासी विनय कुमार सिंह से दाखिल खारिज और परिमार्जन करने के एवज में 05 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई। इस संबंध में निगरानी के डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि दाखिल खारिज और परिमार्जन करने के लिए 05 हजार रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पिछले दिनों विनय सिंह ने निगरानी क...