वैशाली में बेंगलुरु की तर्ज पर 1100 एकड़ में बसेगी इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, बिहार में बनेंगे फोन और टीवी
पटना, नवम्बर 7 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार के वैशाली जिले में लगभग 1100 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी बनने जा रही है। इसे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। वैशाली जिले के राजापाकर में बनने वाली इस इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में देश-विदेश की कंपनियों ने रुचि दिखाई है। हाल ही में दक्षिण कोरिया की एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने यहां का दौरा भी किया। कई अन्य मल्टीनेशनल कंपनियां भी यहां निवेश करने की इच्छुक हैं। मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी, चिप, कंप्यूटर पार्ट्स, एक्सेसरीज जैसे उत्पाद यहां बनाए जाएंगे। वैशाली इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में सरकार को 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने का अनुमान है, जिससे 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।पीएम मोदी 21 नवंबर को कर सकते हैं शिलान्यास बिहार में एनडीए की मौजूदा सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.