हाजीपुर, जून 29 -- वैशाली थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किया।

मृतका का परिवार और आरोप मृतका के पिता अमरनाथ प्रसाद यादव, ग्राम पुनरवारा, थाना महिंदवारा, जिला सीतामढ़ी ने बताया कि उनकी पुत्री अर्चना कुमारी की शादी 23 मई 2025 को मनपुरा निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र आयुष दिवाकर के साथ हुई थी,जो नोएडा में एक निजी कम्पनी में काम करता है। शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास एवं भाई द्वारा लगातार रुपये की मांग की जाती थी। उन्होंने बताया कि करीब...