हाजीपुर, फरवरी 9 -- वैशाली, संवाद सूत्र। वैशाली थाना क्षेत्र के लालगंज-जतकौली मुख्य मार्ग पर धरमुर गांव में स्थित संत विवेकानंद मिशन पब्लिक स्कूल के मुख्य द्वार के सामने सोमवार को 11:30 बजे अपराह्न में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की हालात नाजुक एवं दूसरे बाइक सवार भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। वही घायल व्यक्ति की हालात को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा तत्परता दिखाते हुए डायल 108 एम्बुलेंस को फोन कर सूचना दी गई। जहां वैशाली स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची,एवं ग्रमीणों की मदद से बेहोशी की हालत में एक घायल को वैशाली स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। वही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी राधेक...