हाजीपुर, मई 9 -- वैशाली। सं.सू. थाना क्षेत्र के सिमरा घाट स्थित नारायणी नदी में स्नान के दौरान डूबे चकल्हदाद निवासी अमन कुमार का 54 घंटे बाद शव बरामद कर लिया गया। स्थानीय ग्रामीण सुभाष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने काफी खोजबीन करने के बाद बरामद किया। अमन जहां डूबा था ठीक उसी के समीप खोजबीन करने पर उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों का चित्कार शुरू हो गया। अमन के माता-पिता शव से लिपट कर रोने-बिलखने लगे। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का 30 घंटे के बाद ही नहीं मिला शवडूबने की घटना मालूम हो की चकल्हदाद निवासी अविनाश पासवान का 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार गुरुवार को करीब 11 बजे अपने तीन साथियों के साथ सिमरा घाट पर नारायणी नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान चारों युवक गहरे पानी में चले गए ...