हाजीपुर, मार्च 27 -- रामनवमी के मौके पर राघोपुर और गनियारी गंगा नदी के किनारे नहाने के दौरान हुआ हादसा देसरी के गनियारी में छह महिलाएं व लड़कियां डूबीं, तीन बचाई गईं, दो की चल रही तलाश जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र राघोपुर पश्चिमी के कुरथा घाट पर दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत सहदेई बुजुर्ग/राघोपुर। हि.टी. वैशाली जिले में रामनवमी के मौके पर दो अलग-अलग जगहों पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई, जबकि दो की तलाश एसडीआरएफ कर रही है। वहीं तीन लड़कियों को घाट पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया। पहली घटना देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी गांव में गंगा किनारे हुई। यहां पर नहाने के दौरान छह किशोरी व युवतियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी। वहां मौजूद लोगों ने तीन युवतियों को डूबने से बचा लिया, लेकिन एक क...