हाजीपुर, फरवरी 13 -- वैशाली,संवाद सूत्र। वैशाली के दियारा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ताड़ी के दुकान में देसी शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। पुलिस अवर निरीक्षक रामबाबू सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मनोज पासवान के ताड़ी दुकान पर छापेमारी की गई,जहां मनोज पासवान, जुगल राय, लखिन्दर सहनी एवं अजय राय सभी चकअलहलाद गांव निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...